इस एक्ट्रेस का न्यूड वीडियो हुआ लीक, बोली- पब्लिसिटी स्टंट नहीं

मुंबई/बेंगलुरु।कन्नड़ फिल्म ‘दंडुपाल्या 2’ का एक सीन हाल ही में लीक हो गया, जिसमें एक्ट्रेस संजना गलरानी न्यूड नजर आती हैं। पहले यह सीन फिल्म के लिए शूट किया गया था लेकिन बाद में रीजनल सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इस सीन को हटा दिया गया था। एक्ट्रेस संजना का कहना है कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर श्रीनिवास राजू फिलहाल बाहर हैं और वो जैसे ही लौटेंगे हम इस मामले पर बैठकर बात करेंगे।

– फिल्म के ऑनलाइन लीक वीडियो में जेल के अंदर कुछ पुलिसवाले संजना को फिजिकली टॉर्चर करते हैं। इसके बाद एक पुलिस ऑफिसर आता है और संजना को न्यूड कर देता है।
– बाद में वह गुलेल से संजना के बदन पर कंचे से हमले करता है। इससे संजना चीख उठती है।
– फिल्म ‘दंडुपाल्या 2’ एक ऐसे गैंग की कहानी है, जो दंडुपाल्या (बेंगलुरु का एक रुरल एरिया) में रहता है और खतरनाक क्राइम में लिप्त है। दंडुपाल्या के गैंग के कुछ लोगों ने फिल्म का नाम बदलने के लिए फिल्ममेकर पर भी दबाव बनाया था।

The post इस एक्ट्रेस का न्यूड वीडियो हुआ लीक, बोली- पब्लिसिटी स्टंट नहीं appeared first on MastiWale.

कमरे का दरवाजा खुलवाया तो मचा हंगामा, हाथ जोड़ खड़ी हो गई लड़की

four-young-men-including-five-women-arrested-in-the-offensive-situation

धनबाद (झारखंड)।तेतुलमारी ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के हीरक मार्ग के समीप एक घर में शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने यहां कुछ अनजान लोगों को देखा। संदेह होने पर लोगों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पांच युवती समेत चार युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पकड़ी गई लड़कियों में से एक काफी देर तक हाथ जोड़कर खड़ी रही। रविवार को मकान मालिक को भी अरेस्ट कर लिया गया।

-दरअसल, दो कमरों से पांच युवती समेत चार युवक को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़कर र्इस्ट बसुरिया ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।
-ईस्ट बसुरिया पुलिस ने पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों को नियंत्रित किया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर पांचों लड़कियां और चार लड़कों को अपने साथ थाना ले गई।
-पुलिस ने घर में तालाबंदी कर दी है। पकड़े गए एक युवक ने बताया कि वो कपड़े का बिजनेस करता है। इसमें एक लड़की मेरी पत्नी तथा दूसरी शाली है।
-पूर्व मुखिया मो आजाद तथा गांव के ही लक्ष्मीकांत रजक ने कहा कि यहां पर बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकट चलाया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन कार्रवाई करें और मकान मालिक पर भी कार्रवाई हो।
-इस मामले में ओपी प्रभारी प्रेमचंद हांसदा ने कहा कि एक आवास में लड़के-लड़कियां पकड़े गए हैं। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों की दे दी गई है।

The post कमरे का दरवाजा खुलवाया तो मचा हंगामा, हाथ जोड़ खड़ी हो गई लड़की appeared first on MastiWale.

मुख्यमंत्री की रिश्तेदार है लड़की और शाहरुख खान नाम के प्रेमी की खातिर प्यार में किया ये काम…

cm-relative-girl-run-away-love-marriage
पटना। जिसे मणिपुर की पुलिस बरामद करने के लिए दिन-रात एक किए हुए थी और खाक छान रही थी। वो बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने प्रेमी शाहरुख खान के साथ इश्क फरमा रही थी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के रिश्तेदार की लड़की प्रेम प्रसंग में मणिपुर से भागकर बिहार के मुजफ्फरपुर आई और कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली। लेकिन इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को नहीं थी। लड़की के घर से भाग जाने के बाद उसके परिवार वालों ने अपहरण होने का मामला दर्ज कराया गया।
मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण मणिपुर की पुलिस उसकी बरामदगी के लिए दिन रात एक की हुई थी। तभी मोबाइल लोकेशन के आधार पर ये पता चला कि लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है। फिर क्या था मणिपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क किया और लड़की की बरामदगी की कोशिश करने लगी। फिर कुछ ही देर में मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे साहेबगंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी की बात कर रही थी पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले शाहरुख खान और मणिपुर की रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि इन दोनों के रिश्ते को परिवार वाले कभी नहीं मानते। ऐसा सोचकर लड़की लड़के के साथ उसके गांव मुजफ्फरपुर चली आई। लड़की के घर से गायब हो जाने के बाद उसके माता-पिता ने नजदीकी थाने में जाकर लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि उसका मोबाइल लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में मिला जहां मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिले के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव से बरामद हुई इंजीनियरिंग की छात्रा मणिपुर के चंदेल जिले के मंत्री पंथा गांव की रहने वाली है। वहीं साहिबगंज का रहने वाला शाहरुख खान चंडीगढ़ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ता था। जहां वो छात्रा भी पढ़ती थी। पढ़ाई के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। फिर शादी के लिए ये दोनों भाग कर बिहार चले आए। बिहार आने के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी की और एक साथ रहने लगे। वहीं लड़की की तलाश में जुटी मणिपुर पुलिस छानबीन करते हुए लड़की के मुजफ्फरपुर में होने की बात बताई। जिसे बरामद कर लिया गया है। बरामद छात्रा को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की मणिपुर के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताई जा रही है।

The post मुख्यमंत्री की रिश्तेदार है लड़की और शाहरुख खान नाम के प्रेमी की खातिर प्यार में किया ये काम… appeared first on MastiWale.

200 साल पुराना वेश्यालय, 12 साल की उम्र में लड़कियों को बनाया जाता है वेश्या

prostitution-bangladesh-hard-life-prostitutes
नई दिल्ली। वेश्यावृति का नाम सुन अमूमन लोग नाक भौंह सिकोड़ने लगते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो उनको भी इंसान मानते हुए उनके दर्द को समझने या साझा करने की कोशिश करते हैं। अंग्रेजों के शासन के समय बनी वेश्याओं की इस बस्ती का कहानी और इसमें रहने वाली वेश्याओं की कहानी किसी को भी रुला देने वाली है।

तंग गलियों में टिन की छतों के नीचे जिस्म का कारोबार
बांग्लादेश के तंगैल जिले का कांडापारा वेश्यालय अंग्रेजी शासन के दौरान अस्तित्व में आया और धीरे-धीरे बढ़ता गया। बांग्लादेश का वेश्यालय 200 साल पुराना और दूसरा सबसे बड़ा वेश्यालय है। यहां रहने वाली औरतें इन्हीं छोटी-छोटी सीलन भरी अपनी कोठरियों में तमाम उम्र काटती हैं, जहां उनका काम सिर्फ ग्राहक के सामने पेश होना होता है।

2014 में हटाया गया फिर बसा
इस कोठे को 2014 में हटा दिया गया, जिसके बाद यहां रहने वाली औरतों का कोई पुनर्वास ना होने की वजह से उनको काफी परेशानी हुई। इसके बाद एक लोकल एनजीओ की मदद से यह इलाका फिर से बसा और औरतें यहां रहने लगीं।

बाहरी जिंदगी से दूर यही तंग गलियां हैं जिंदगी
ये इलाका शहर के एक तरह से कटा सा है, तंग गलियों को बीच टिन की छत वाली कोठरियां, इन्ही के बीच चाय और दूसरे सामान की छोटी-छोटी दुकानें। और कई दुकानदार हैं।

12 साल की उम्र से ही आ जाती हैं लड़कियां
यहां 12 से 14 साल की उम्र से ही लड़कियां जिस्म के कारोबार में धकेल दी जाती हैं। अमूमन ये लड़कियां तस्करी करके या फिर गरीबी की वजह से यहां तक पहुंचती हैं। जिसके बाद उन्हें कोठे की सीनियर वेश्याएं उन्हें ग्राहकों के सामने पेश करती हैं। जो लड़कियां खरीदी जाती हैं, उनकी कीमत ये सीनियर वेश्याएं इसी तरह से वसूलती हैं। कम उम्र की लड़कियों को इलाके से बाहर नहीं जाने दिया जाता और वो किसी के साथ संबंधों के लिए मना भी नहीं कर सकतीं।
1

कीमत चुकाकर हो जाती हैं ‘आजाद’
जितने पैसे देकर लड़की खरीदी जाती है, वो रकम अमूमन 4-5 साल में उनके पास आए ग्राहकों से वसूल ली जाती है। इसके बाद उन्हें काफी सारे हक दे दिए जाते हैं जैसे वो अगर चाहें तो किसी ग्राहक को नापसंद करने पर मना कर सकती हैं और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भी अपने पास रख सकती हैं।

जिंदगी ‘नरक’ से कम नहीं
इन लड़कियों की जिंदगी नरक से कम नहीं होती। कम उम्र में पहले उन्हें किसी के भी सामने पेश कर दिया जाता है तो गर्भवती हो जाने या मां बनने पर भी उन्हें खासी परेशानी अपने बच्चे को पालने में होती है। एक उम्र के बाद उनको ग्राहक मिलने बंद हो जाते हैं तो रोजी-रोटी की भी संकट इनको आता है क्योंकि बाहर की दुनिया इन्हें नहीं अपनाती।
2

सरकारों के लिए सड़क, बिजली, पानी तो जैसे इनकी जरूरत ही नहीं
इस इलाके को देखिए तो लगता है कि ये शहर का हिस्सा ही नहीं है। ना यहां पक्की सड़के हैं, ना बिजली-पानी का कोई माकूल इंतजाम। ऊपर से टिन की नीची छतें गर्मी, सर्दी, बरसात हर मौसम में सताती हैं। इस सबके बावजूद ये लड़कियां यहां रहती हैं क्योंकि इनके लिए यही इनकी दुनिया है, बाहर की दुनिया ये देखती ही नहीं। हां बीमारियां भी लड़कियों को अक्सर घेरे रहती हैं लेकिन वो सब इनकी जिंदगी का हिस्सा हो जाता है.

The post 200 साल पुराना वेश्यालय, 12 साल की उम्र में लड़कियों को बनाया जाता है वेश्या appeared first on MastiWale.

मां को फंसाकर बेटी का किया सौदा, 60 साल के बूढ़े से कराई शादी

trapped-mother-marry-daughter-with-60-years-old
पटना। गरीबी और लाचारी की दुहाई देते हुए कुछ मानव तस्कर गिरोह ने एक विधवा मां से उसकी नाबालिक बेटी को छीन लिया और 15 साल की बच्ची को 60 साल के बूढ़े को 5 लाख रुपए में बेच उससे शादी करा दी। जहां शादी के बाद रोजाना उसे प्रताड़ित किया जाता और उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता। जब इस बात की जानकारी मां को मिली तो वो उस दलाल के पास पहुंची जिसने उसकी बेटी की धोखे से शादी कराई थी। लेकिन मां को देखते ही इन लोगों ने अपना मुंह फेर लिया और कहा कि अब हम कुछ नहीं कर सकते तुम्हारी बेटी के लिए 5 लाख रुपए मुझे मिले हैं। फिर चारों तरफ से थक-हारकर वो अपनी बेटी की बरामदगी के लिए थाने पहुंची पर वहां भी उसे न्याय दिलाने के बजाए जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी। तब अपनी फरियाद लेकर वो डीआईजी विकास वैभव के दरबार में पहुंची जहां उन्हें उचित न्याय का भरोसा दिलाया गया।
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बांका जिले के अलीगंज मोहल्ले का है। जहां की रहने वाली रीमा (काल्पनिक नाम) सातवीं क्लास में पढ़ाई करती थी तभी उसके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के बाद घर में मां और उसके हालात दिन पे दिन खराब होते चले गए। फिर उसके परिवार पर मानव तस्करों की नजर पड़ी और उसकी मां को उन्होंने अपने झांसे में लेते हुए रीमा की शादी उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अमीर परिवार के लड़के से कराने की बात कहीं। गरीबी से लाचार बूढ़ी मां अपनी बेटी की खुशी के लिए ये शादी करने को तैयार हो गई। फिर दोनों को दलाल ट्रेन के रास्ते आगरा ले गया जहां एक कमरे में उसे ठहराया और खाने में नींद की गोली दे बेहोश कर दिया। जब होश आया तो वहां रिमा नहीं थी। जवाब पूछे जाने पर बताया कि आप नींद में सोई हुई थी तभी उसकी शादी करा दी गई। जब महिला ने अपनी बेटी से मिलने की जिद की तो वो लोग उसे आगरा स्टेशन ले गए। जहां उसे अपनी बेटी के साथ एक 60 साल का बुजुर्ग नजर आया।
बुजुर्ग के बारे में पूछने पर उन लोगों ने बताया कि ये आप की लड़की का ससुर है पर वो उसका पति था। शादी के कुछ ही दिनों बाद लड़की ने अपनी मां से फोन पर बात करते हुए कहा कि धोखे से उसकी शादी बुजुर्ग के साथ करा दी गई है। जो रोजाना मारपीट करते हुऐ मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण करता है। मैं उसके चंगुल से किसी तरह आजाद होना चाहती हूं, मुझे बचाओ। बेटी के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद बुढी मां विचलित हो गई और अपनी बेटी की बरामदगी के लिए इधर उधर भटकने लगी। हर जगह भटकने के बाद जब कहीं से न्याय नहीं मिला तो डीआईजी विकास विभाग के दरबार में पहुंची और अपनी बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई।
मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी विकास वैभव ने बताया कि महिला के द्वारा अपनी बेटी की बरामदगी के लिए लिखित शिकायत की गई है। फिलहाल इस मामले में थाने को अविलंब कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं और नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मानव तस्कर गिरोह में शामिल सदस्यों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

The post मां को फंसाकर बेटी का किया सौदा, 60 साल के बूढ़े से कराई शादी appeared first on MastiWale.

बरात जाने की थी तैयारी, दूल्हे को किडनैप कर ले गया दुल्हन का प्रेमी

wedding-day-kidnapped-groom-in-gaya
गया. बरात रवाना होने से कुछ घंटे पहले दूल्हे का अपहरण होने का मामला सामने आया है। दूल्हे के परिजनों ने होने वाली दुल्हन के प्रेमी पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दिन ही हो गया किडनैप…
– यह घटना बिहार के गया जिले के रौशनगंज थाना के नोकादिह गांव की है।
– पप्पू कुमार की शादी कुछ दिन पहले ही सिरसा गांव की काजल कुमारी से तय हुई थी। 30 जून को बारात जाने वाली थी, लेकिन सुबह ही दूल्हे को अगवा कर लिया गया।
– पप्पू को सुबह चार बजे किसी ने फोन कर पास के गांव पनाही में बुलाया। पप्पू वहां एक साथी के साथ पहुंचा।
– बाइक सवार दो युवक पास आए और हथियार का डर दिखाकर पप्पू को अपनी बाइक पर बिठाया और उसे अगवा कर ले गए। पप्पू ने साथी ने घर आकर सारी बात बताई।
गांव के एक लड़के से प्यार करती थी दुल्हन
– पप्पू के परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे को होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से अगवा कराया है।
– काजल का अपने गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने कहीं और विवाह तय कर दिया था।
– पप्पू को अपनी होने वाली पत्नी की प्रेम कहानी का पता था। इसके बाद भी वह शादी करना चाहता था।
– पप्पू की मां ने कहा कि पप्पू एक बार काजल से मिलने गया था तो गांव के लड़कों ने उससे शादी करने से मना किया था। पप्पू ने इनकार किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई भी की थी।
– पप्पू के पिता वीरेंद्र प्रसाद ने रौशनगंज थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।
– रौशनगंज थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने बताया कि पप्पू के फोन का कॉल रिकॉर्ड निकाला गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

The post बरात जाने की थी तैयारी, दूल्हे को किडनैप कर ले गया दुल्हन का प्रेमी appeared first on MastiWale.

सोचा था पकड़ी नहीं जाऊंगी…खतरनाक निकली घूंघट वाली ये महिला

woman-attempt-to-murder-of-husband-due-to-love-connection
महोबा. यूपी के महोबा में एक महीने पहले युवक पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में नाजायज संबंधों की कहानी सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की साजिश रची थी। किस्मत से पति की जान बच गई और आरोपी पत्नी प्रेमी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। घूंघट के अंदर से उसने बताया- कहां से आया था ये आइडिया…
– 31 मई को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले रवींद्र सिंह पर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका अभी भी इलाज चल रहा है।
– केस को लेकर एसपी अनीस अहमद ने टीम गठित की थी। जांच के दौरान पुलिस को रवींद्र की पत्नी प्रियंका पर शक हुआ और पता करने पर इसके पीछे प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई।
– एसपी ने बताया, ”रवींद्र का विवाह झांसी के रहने वाले माखन की बेटी प्रियंका से इसी साल हुआ था, लेकिन वो इस विवाह से खुश नहीं थी।”
– ”उसका अपने ही गांव के गौरव से अफेयर था। विवाह के बाद पति उसके प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मर्डर की साजिश रची।”
– ”प्रियंका के मुताबिक, उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर सबूतों को मिटाने का आइडिया लिया था। दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों ने अपने पर्सनल फोन की जगह दूसरे फोन का इस्तेमाल किया।”
– ”प्रियंका ने 31 मई की शाम को रवींद्र को सब्जी लेने के लिए बाजार भेजा, जहां प्रेमी गौरव अपने दोस्त रिंकू-धर्मेंद्र के साथ पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। तीनों ने उसपर कई राउंड फायरिंग की।”
पूरा यकीन था – पकड़ी नहीं जाऊंगी
– अरोपी पत्नी के मुताबिक, मुझे पूरा यकीन था कि मैं किसी भी हालत में पकड़ी नहीं जाऊंगी। गिरफ्तार होने से पहले तक पति के ही साथ थी। क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर मैंने पूरी प्लानिंग की थी और वहीं से मैंने सबूत मिटाने के तरीके भी सीखे थे।
पहले भी हुई है मारने की कोशिश
– एसपी अनीस अहमद के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी प्रेमी गौरव सिंह और उसके दोस्त धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिंकू अभी फरार है।
– तीनों आरोपी झांसी जिले के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि एक बार पहले भी गौरव और उसके साथी रवींद्र को ट्रेन से धक्का देकर मारने की कोशिश कर चुके हैं।
2_1498827379
3_1498827379

The post सोचा था पकड़ी नहीं जाऊंगी…खतरनाक निकली घूंघट वाली ये महिला appeared first on MastiWale.

एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने काटा भोजपुरी सिंगर सोनी सिन्हा का गला

jilted-lover-slits-bhojpuri-singer-soni-sinha-s-throat-in-mau

 

मऊ। प्रदेश में योगी सरकार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण मऊ जिले में मंगलवार की रात देखने को मिला। बनारस से रिकॉर्डिंग कर घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार की रात किसी सिरफिरे ने उसके घर में ही गला काट दिया। घटना के बाद बुरी तरह से घायल सोनी के परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोनी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बोल बम गाने की हो रही थी रिकॉडिंग
घटना के बाद से सोनी के जानने वाले भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया। घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। वहीं इस घटना से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है।
1

तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ सा‌थ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है।

2
कौन हैं सोनी सिन्‍हा
21 साल की सोनी सिन्हा को भोजपुरी सिनेमा में पहचान 2013 में मिली। उन्होंने महुआ चैनल के ‘सुर संग्राम’ शो से शुरुआत की थी।
वर्तमान में वो इसी चैनल के ‘जिला टॉप’ में गाना गाती हैं।
टीवी शो के अलावा वो 15 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुकी हैं।
फिलहाल वो ‘सावन’ नाम के एल्बम की शूटिंग में बिजी थीं।
सोनी ने गाज़ीपुर, आजमगढ़, महराजगंज, पटना, सासाराम, बलिया समेत कई शहरों में स्टेज शो किए हैं।

3

हमलावर की हो चुकी है पहचान
सोनी के को-सिंगर पारस नाथ प्रिय ने बताया, “कुछ दिनों पहले ही हमने एल्बम ‘प्यार करके बदल गईल’ के लिए साथ में रिकॉर्डिंग की थी। हम जिला टॉप शो में भी साथ में गाते हैं। कोई उस पर ऐसे अटैक करेगा, यह कभी नहीं सोचा था।” मऊ के राज स्टूडियो के मालिक राज ने बताया, “राहुल इंडस्ट्री का स्ट्रगलर है। वो सिंगिंग के अलावा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छोटी-मोटी नौकरी भी करता है।” सोनी की बहन पुष्पा ने बताया, “राहुल कभी-कभी उसके साथ घर आता था। वो आर्केस्टा और लोकल एल्बमों में साइड रोल प्ले करता था। मेरी बहन से एकतरफ़ा प्यार करता है, हम लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था।”

 

The post एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने काटा भोजपुरी सिंगर सोनी सिन्हा का गला appeared first on MastiWale.

3 महीने पहले हुई थी शादी, शॉपिंग कर रहे थे दोनों, सामने हुई पति की हत्या

husband-murders-after-love-marriage-in-ranchi

रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित शतरंजी बाजार में दो बदमाशओं ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वो अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीद रहा था। गोली लगने के बाद पत्नी किसी तरह ऑटो से उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इसी साल 5 मार्च को परिजनों की अनुमति से लव मैरिज की थी। बदमाश कपल का टैब, दो मोबाइल और पर्स भी ले भागे।

-पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे मृतक मुन्ना का कोई पुराना विवाद या पत्नी निशा से संबंधित कोई वजह हो सकती है।
-मृतक मुन्ना कुमार(24) मंदिर के समीप बायो कॉम फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। वो अपनी पत्नी निशा के साथ बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित माया विला के फ्लैट- 1बी में रहता था।
-मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश के बबनौली के रहने वाला था। मुन्ना के पिता हरिशंकर प्रसाद सीसीएल के उरीमारी कोलियरी से रिटायर्ड होने के बाद उत्तर प्रदेश में रहते हैं।
-जबकि पत्नी निशा रामगढ़ के कुज्जू की रहने वाली है। वो पति के साथ फ्रेजर बाइक से शतरंजी बाजार के लिए निकली थी।
-घटना के वक्त पत्नी के सामने ही बदमाशों ने मुन्ना को गोली मारी। मुन्ना को जैसे ही गोली लगी, निशा चिल्लाने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची।
-मुन्ना को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
6 माह पहले भी हुई थी फायरिंग
-पत्नी निशा ने पुलिस को बताया कि शादी से छह महीने पहले भुरकुंडा में भी मुन्ना को मारने की कोशिश की गई थी। उस पर फायरिंग हुई थी, मगर संयोग से गोली नहीं लगी।
-निशा ने बताया कि उसकी भाभी कुजू पंचायत की मुखिया है। वह मुन्ना के साथ अक्सर वहां जाती थी। लेकिन हमला होने के बाद मुन्ना ने रामगढ़ इलाके में जाना छोड़ दिया।
-मुन्ना की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ होने का संदेह जता रही है।
-इसके अलावा मुन्ना और निशा के मोबाइल का भी पिछले एक महीने का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।
-मुन्ना और निशा के बीच लव अफेयर था। फिर दोनों के परिजनों की अनुमति से 5 मार्च 2017 को उनकी धूमधाम से शादी करवाई गई थी।
-उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि मुन्ना और निशा की शादी से दोनों परिवारों में कोई मतभेद नहीं हुआ था। बस मुन्ना का बड़ा भाई नाराज था।
-अब पुलिस सभी बिंदुआें पर जांच कर रही है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने कहा है कि हत्या मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

The post 3 महीने पहले हुई थी शादी, शॉपिंग कर रहे थे दोनों, सामने हुई पति की हत्या appeared first on MastiWale.

3 साल के प्यार के बाद 19 साल की लड़की बनी मां, शादी में गवाह बना बेटा

teenager-gave-birth-a-baby-before-marriage
यमुनानगर (हरियाणा). पिछले तीन सालों में थाने, कोर्ट-कचहरी, पंचायत, नारी निकेतन से होकर गुजरी अमित और 19 साल की युवती की लव स्टोरी मंगलवार को परवान चढ़ गई। दोनों ने जब अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए तब उनका सवा महीने का बेटा दादी की गोद में था। इस शादी में लड़की के फैमिली वाले शामिल नहीं हुए। सोमवार को ही एसडीएम कोर्ट ने अमित की अर्जी पर सुनवाई करते हुए युवती के बयान लिए थे। तीन साल पहले हुआ था दोनों को एक दूसरे से प्यार….
– युवती ने कहा था कि वह अमित के साथ ही रहना चाहती है। दोनों एक ही गांव से हैं। अमित के खेत युवती के घर के पास थे, तीन साल पहले दोनों में संबंध बने।
– लड़की के परिजनों ने अमित पर दो बार रेप का केस दर्ज कराया। पहले समझौता हो गया, दूसरे पर सितंबर में हाईकोर्ट में सुनवाई है, जिसमें लड़की के बयान होंगे।
हमने गुनाह किया हो बच्चे का तो कसूर नहीं था
– 10 मई को जब मैंने अमित के बच्चे को जन्म दिया तो मेरे घरवालों ने शर्त रख दी कि वे बच्चे को नहीं अपनाएंगे। उनकी जिद थी कि पहले पुलिस अमित को गिरफ्तार करे।
– लड़की ने बताया कि मैंने साफ कह दिया था कि मैं किसी कीमत पर बच्चे को नहीं छोड़ूंगी। मुझे अमित पर भरोसा था। मैं छह दिन तक हॉस्पिटल के लेबर रूम में पड़ी रही। दिन-रात रोती रहती थी। फिर काउंसलिंग के बाद मुझे करनाल के वन स्टॉप सेंटर और बाद में नारी निकेतन भेज दिया गया। मेरे मन में एक ही बात आती थी कि अमित से प्यार कर मैंने गुनाह किया होगा, लेकिन बच्चे का तो कोई कसूर नहीं। अमित और मैं शुरू से ही शादी करना चाहते थे।
घर छूटा और काम भी, प्यार मिला इसे जीत मानता हूं
– जब से मेरे खिलाफ रेप के आरोप लगे तभी से घर और काम छूट गया था। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। कचहरी के चक्कर लगाता रहा। दिन भर खाना तक नसीब नहीं होता था। जब मुझे पता चला कि मैं बाप बन गया हूं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
– मैं अस्पताल में देखने भी गया। वहीं से महिला थाने में बयान दर्ज कराने गया तो मेरी प्रेमिका लिपट कर रोने लगी। मैं नारी निकेतन में भी उससे मिलने गया। मैं पहले दिन से ही शादी के लिए तैयार था लेकिन कुछ लोग बाधा बनते रहे। मुझे अपनी साथी पर पूरा भरोसा था इसलिए उससे बात किए बगैर ही मैंने एसडीएम कोर्ट मेें अर्जी लगा दी थी कि उसे मेरे साथ जाने की अनुमति मिले। मेरा भरोसा कायम रहा।

The post 3 साल के प्यार के बाद 19 साल की लड़की बनी मां, शादी में गवाह बना बेटा appeared first on MastiWale.

साली के लिए जीजा ने कर दी पत्नी की हत्या, दोनों के बीच हो गया था अफेयर

murder-on-opposing-illegal-relationship-in-chandigarh
जीरकपुर.बलटाना के प्रेम नगर में जीजा के प्यार में पागल एक साली ने चचेरी बहन की हत्या कर दी। 32 साल की सुनीता की हत्या चुनरी से गला घाेंटकर की गई है। हत्या करने वाली अनीता की इच्छा थी कि बहन को मारने के बाद वह जीजा राकेश कुमार के साथ रहेगी। लेकिन गले पर पड़े निशान और तफ्तीश से पुलिस ने केस को सुलझा लिया। अनीता व राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चुनरी से गला घोंटकर की हत्या…
घर में अकेली पाकर दिया हत्या की वारदात को अंजाम
सोमवार दिन में सुनीता घर में अकेली थी। दिन में करीब 11.30 बजे सुनीता उसके पास आई। चुनरी से उसका गला घोंटा और हत्या कर चली गई। वारदात की जानकारी भी पुलिस को देर शाम लगी। रात तक पुलिस यह मामला समझ नहीं आया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करने और जांच करने पर सारी सच्चाई सामने आई।

The post साली के लिए जीजा ने कर दी पत्नी की हत्या, दोनों के बीच हो गया था अफेयर appeared first on MastiWale.

40 साल की मामी ने की 18 के भांजे से शादी, बच्चों ने की नए ‘पापा’ की पिटाई

mami-married-nephew-beated-by-husband-and-relative-police-station-indore

इंदौर। 40 साल की एक महिला ने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने 18 साल के भांजे से शादी कर ली। दो साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद महिला अपने भांजे के साथ घर से भाग गई थी। पिछले दो महीने से वह भांजे के साथ रह रही थी। पति की शिकायत पर जब पुलिस मामी और भांजे को थाने पर लाई तो महिला के बच्चों ने परिजनों सहित थाने में दोनों की पिटाई कर दी।

– एमआईजी पुलिस के मुताबिक़ मुकेश करोसिया ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी रंजीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि पत्नी उसे बिना बताए कहीं चली गई है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस रंजीता की तलाश कर रही थी। कुछ दिनों पहले पुलिस को ये सूचना मिली कि रंजीता अपने एक रिश्तेदार के साथ राजमोहल्ला स्थित हरिजन कॉलोनी में रह रही है। इस पर पुलिस ने दोनों को थाने पर बुलाया था।

– इस पर रंजीता अपने नए पति (भांजे) आकाश उर्फ़ गोलू के साथ थाने पर पहुंची। उसने बताया कि उसने आकाश के साथ शादी कर ली है और अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। उधर, रंजीता के थाने पर आने की सूचना मिलते ही उसका पति मुकेश, दोनों बच्चे ऋषिता और जयेश और अन्य परिजनों को लेकर थाने आ गया। यहां जब रंजीता ने आकाश से शादी की बात बताई तो उनका खून खौल उठा।
– इसके बाद मुकेश और उसके परिवार की महिलाओं ने थाने पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। रंजीता के बेटे जयेश और ऋषिता ने आकाश को भी पीटा। थाने पर मौजूद महिला पुलिस बड़ी मुश्किल से इन लोगों को बाहर लेकर आई। बाहर आते ही महिलाओं ने रंजीता और आकाश को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

– थोड़ी देर बाद एक महिला फिर से जाकर रंजीता को पीटने लगी। वो बार-बार पुलिस से इन दोनों को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। पुलिस द्वारा इनकार करने पर वह इन दोनों को जेल में भेजने की मांग करने लगी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसको समझा बुझाकर बाहर भेजा।

पत्नी बोली, तू नहीं ये है मेरा पति…
– पुलिस को दिए बयान में रंजीता ने बताया कि आकाश उसके पति मुकेश का भांजा है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के संबंध बन गए। उसने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। हमारा प्रेम-प्रसंग दो साल से चल रहा है। घर से भागने के बाद 16 जून को हमने बिजासन मंदिर में शादी भी कर ली है।

– उसने कहा कि 15 मार्च को बेटी को उसके नाना-नानी के घर भेजकर मैं भांजे के साथ भाग गई थी। अब मैं अपने पति और बच्चे के साथ नहीं, बल्कि मेरे नए पति के साथ रहना चाहती हूं। पति ने उसने कहा कि अबू नहीं ये है मेरा पति। पुलिस ने उसे भांजे को भूलकर परिवार के साथ रहने की समझाइश दी, लेकिन प्रेमी जोड़े पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इस पर बयान दर्ज कर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
– पुलिस के मुताबिक़ दोनों बालिग़ है लिहाजा इन पर पुलिस कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती, महिला के पति वैधानिक कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं।

The post 40 साल की मामी ने की 18 के भांजे से शादी, बच्चों ने की नए ‘पापा’ की पिटाई appeared first on MastiWale.

रास्ते में रात बिताने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने जो किया खुद ही देखें

इंदौर। बुरहानपुर में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत पत्नी रास्ते में रात बिताने की जिद पकड़कर बैठ गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। आरोपी, पत्नी की चोटी पकड़कर सिर को आखिरी सांस टूटने तक जमीन पर पटकता रहा। ये दोनों सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया था।

– पुलिस के अनुसार ग्राम गुमना फालिया का रमेश पिता भांगड़ा अपनी पत्नी रामीबाई (50) के साथ रिश्तेदार के यहां से सगाई कार्यक्रम के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रामीबाई ने घर से डेढ़ किमी दूरी पर पति को रुकने के लिए कहा और रात रास्ते में ही बिताने की जिद पकड़ ली। इस पर पति तैश में आ गया।
– रामीबाई द्वारा बार-बार विवाद व मारपीट से परेशान आरोपी रमेश ने पत्नी की चोटी व सिर के बाल पकड़कर जमीन पर सांस टूटने तक पटकता रहा। महिला का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया उसके दांत, नाक टूट गई। सिर फट जाने के बाद जब उसकी मौत हो गई तो लहूलुहान हालत में सड़क से 50 कदम की दूरी पर पटककर फरार हो गया।
– शुक्रवार को हबीब दाऊद ने मृतक महिला की शिनाख्त रमेश की पत्नी रामीबाई के रूप में की। उसने तत्काल पुलिस थाने में सूचना दी। एफएसएल टीम के साथ नेपानगर एसडीओपी करणसिंह रावत, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, एएसआई रवि गीते कोटवार सहित अन्य लोगों से जांच-पड़ताल की।
– इस दौरान पता चला कि महिला शराब पीकर पति से विवाद करती थी। इस कारण दोनों के बीच अकसर मारपीट होती थी। महिला के दो बेटे व दो बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी संदीप चौररिया ने बताया कि आरोपी रमेश पर आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
परेशान हो गया था मारता नहीं तो क्या करता
– आरोपी रमेश ने कहा शराबी पत्नी से शादी के बाद से परेशान था। चार बच्चे हो जाने के बाद भी उसने शराब पीने की लत नहीं छोड़ी। रिश्तेदार व बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ता था। छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा करती थी। मैंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। पत्नी को भी इससे बचने के लिए कहा। डॉक्टरी और बाबा का इलाज भी कराया लेकिन उसने यह गंदी लत छोड़ी नहीं है।
– रात को समधी कालू मेंबर के घर सगाई के कार्यक्रम में रामी को साथ ले गया। उसने वहां भी मेरे साथ विवाद किया। इसके बाद जब हम रात में घर आ रहे थे तो वह बीच रास्ते में रुक गई और बोली की रात यहीं बिताते हैं। इसके बाद मैंने उसे उठाया और साथ लेकर आगे बढ़ा, लेकिन वह वहीं बैठ गई और जिद पकड़ ली। मैं बहुत परेशान हो गया था, पहले सोचा खुद ही जान दे दूं, लेकिन अचानक ही मेरा हाथ रामी पर उठ गया और जो कभी सोचा नहीं था वह हो गया। मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना।

The post रास्ते में रात बिताने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने जो किया खुद ही देखें appeared first on MastiWale.

SI बोला- थाने आकर रोती थी तो दया आ गई, उसने हनी ट्रेप कर मुझे फंसाया

harassment-case-accused-sent-to-remand
जोधपुर(राजस्थान). पति को हिरासत से रिहा करने के बदले उसकी पत्नी से रिश्वत में अस्मत मांगने के आरोप में गिरफ्तार एसआई कमलदान चारण को बुधवार शाम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के घर पेश किया गया। वहां से उसे 2 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। मामले में आरोपी एसआई कहना है कि महिला अपने पति की रिहाई के लिए रोजाना थाने के चक्कर काटती थी और रोती थी। मुझे उसपर दया आ गई। बाद में उसने मुझे हनी ट्रेप में फंसा दिया। कोड में बोला ‘दो कप कॉफी’ और वो पकड़ा गया…
शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि मेरे पति पंकज को पुलिस वालों ने अफीम के झूठे केस में फंसाया और अपने थाने के स्टाफ को बोला कि मुर्गा फंस गया है, इसे चांदी के जूते मारो।
कमलदान ने फोन करके मुझे थाने बुलाया। मेरे पति को छोड़ने के बदले दो लाख रु. मांगे। मेरे पास कैश नहीं था, तो एक लाख कैश व एक लाख का चेक दिया। 6 तारीख से वो रोज फोन और मैसेज से मुझे परेशान करने लगा। मेरी रातों की नींद ही उड़ गई। एक तरफ पति की चिंता और दूसरी तरफ अस्मत बचाने की जद्दोजहद। छह दिनों में एक बार भी नहीं सो पाई। 9 तारीख को मैंने एसीबी को शिकायत दी। कमलदान ने फोन पर क्या-क्या कहा, ये सोचकर अब भी कांप उठती हूं। सोमवार को उसने मुझे होटल में बुलाया, मां की बीमारी का बहाना बना खुद को बचाया। मंगलवार को वो घर पर आ गया, पर एसीबी अफसरों ने पहले से ही घेरा डाल रखा था, इसलिए मेरा डर थोड़ा कम हुआ। वो अपने मंसूबों में कामयाब होता, उससे पहले ही मैंने डीएसपी को ‘दो कप कॉफी’ कोड में बोला और वो पकड़ा गया।
थाने आकर रोती तो दया आ गई, हनी ट्रेप कर मुझे फंसाया
एसआई कमलदान के मुताबिक, जब मैंने 3 जून को पंकज को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था, उसके बाद से ही वो खुद को पंकज की पत्नी बताती और रोज थाने आकर रोती थी। पंकज के गिरफ्तार होने और फिर जेल जाने के बाद वो खुद को बेसहारा बता बार-बार मदद की गुहार करती थी। मेरे फौजी दिल को उस पर तरस आ गया, और यही मेरी गलती रही। उसने आसुंओं की आड़ में मुझे हनी ट्रेप में फंसाया। पंकज को रिमांड पर लेने के बाद ओंकारसिंह ने मुझसे संपर्क किया। उसने भी मुझसे बेसहारा महिला की मदद करने के लिए सिफारिश की। मैं तो उसे सिर्फ दिलासा देकर सहारा देने की कोशिश कर रहा था। वॉट्सएप पर वो मुझसे बराबर चैटिंग करती थी। मेरे मन में कोई खोट होती, तो पंकज को गिरफ्तारी के वक्त ही जब्ती में अफीम की पूरी मात्रा नहीं बताता। चूंकि, अफीम वाले मामले में और भी कई लोगों के नाम सामने आने की संभावना है, इसी वजह से मेरे खिलाफ ये साजिश रची गई।
ये है पूरा मामला
– राजीव गांधी नगर थानाधिकारी चारण द्वारा 3 जून को की गई कार्रवाई में पंकज को एक किलो अफीम के दूध के साथ पकड़ा गया था।
– जब्त की गई लग्जरी कार छुड़ाने के लिए उसने पंकज की पत्नी से दो लाख रिश्वत मांगी।
– एसीबी के अनुसार, महिला ने एक साथ इतनी नकदी नहीं होने की बात कह 1 लाख कैश और 1 लाख रुपए का चेक बिचौलिए के जरिए दिया था।
– पति की गिरफ्तारी के दो दिन बाद ही टीआई उसकी पत्नी के कॉन्टैक्ट में आया और वॉट्सऐप पर उससे प्यार-मोहब्बत की बातें करने लगा।
– पहले उसने 15 लाख की गाड़ी छोड़ने के लिए 1 लाख रुपए लिए और एक लाख रुपए का चेक बतौर जमानत रखा कि जब वह कैश ला देगी तो उसे चेक लौटा देगा।
– जब महिला पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पाई तो उसने दूसरा ऑफर दिया। यह ऑफर उसके साथ ‘एन्जॉय’ करने का था। महिला सीधा एसीबी के दफ्तर पहुंची और वहां उसने पूरी बात बताई।
– मंगलवार रात गश्त से पहले थानाधिकारी ‘एन्जॉय’ करने महिला के घर पहुंच गया। उसने कमरा बंद कर लिया, लेकिन अगली दस्तक से दरवाजा खुला तो उसके होश उड़ गए। एसीबी की टीम ने 1 लाख रुपए के चेक के साथ अारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हुई कार्रवाई में आज डीसीपी ने चारण को सस्पेंड कर दिया।

The post SI बोला- थाने आकर रोती थी तो दया आ गई, उसने हनी ट्रेप कर मुझे फंसाया appeared first on MastiWale.